कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग: CWC का फैसला, कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव मई में

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कांग्रेस में मई में होंगे आंतरिक चुनाव

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में लिया गया फैसला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर      

नई दिल्ली 22 जनवरी 2021। कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव इसी साल मई में कराया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसका ऐलान किया गया। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी संगठन का चुनाव करेगी, जिसमें अध्यक्ष पद का चुनाव सबसे अहम है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद वापस सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद पर कमान संभाली थी। कांग्रेस में लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल की फिर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है। हालांकि, कई बार गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाने की आवाज भी पार्टी में उठी है।

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने संवेदनहीनता और अहंकार की सभी हदें पार कर दी हैं, किसान आंदोलन को लेकर सोनिया ने कहा कि इन कानूनों को सरकार ने जल्दबाजी में पास कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया बोलीं कि संसद में कृषि कानूनों को ठीक से समझने का मौका नहीं दिया गया और अब बैठकों का दौर चल रहा है। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही इन तीनों कानूनों को सिरे से खारिज कर दिया था, ये कानून एमएसपी से लेकर खाद्य सुरक्षा तक पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेतृत्व से नाराजगी के चलते डी. पुरंदेश्वरी ने आज की छत्तीसगढ़ प्रवास किया निरस्त : शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेछत्तीसगढ़ राज्य में 20 साल में धान खरीदी का बना नया रिकार्ड क्या भाजपा का आंदोलन रिकार्ड धान खरीदी के खिलाफ है? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर     रायपुर 22 जनवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के कुछ नेताओं से जानकारी मिली है कि […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट