सिंगर अदनान सामी पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2024। बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर की मां बेगम नौरीन सामी खान का आज यानी 7 अक्टूबर को निधन हो गया है। अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, उनका निधन क्यों हुआ? उन्हें कोई बीमारी थी या फिर उम्र संबंधी समस्या थी? अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है। सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर मां की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दुनिया के साथ अपना दर्द बांटा है। उन्होंने लिखा- ‘मैं अत्यंत उदासी और असीम दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की अनाउंसमेंट करता हूं… हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वो एक बेहतरीन महिला थीं, जिन्होंने जिसे भी छुआ बस प्यार और खुशियां ही बांटी। हम उन्हें बेहद याद करेंगे। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। हम अल्लाह के हैं और उन्हीं के पास लौटेंगे। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस अता करे…आमीन…।’ फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और सिंगर को हौसला दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

हार्दिक पांड्या ने पहले टी20 में बनाए दो रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ग्वालियर 07 अक्टूबर 2024। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पछाड़ दिया है। हार्दिक ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में पहले टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के के साथ मैच समाप्त करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव