दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति को गला रेतकर मार डाला, गांव में फेंका शव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दंतेवाड़ा 05 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने एक गांव की महिला सरपंच के पति की हत्या कर दी है। माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों की मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात मलांगेर एरिया कमेटी के करीब 5 से 6 हथियारबंद माओवादी रेवाली गांव में अचानक पहुंच गए। सरपंच पति भीमा बारसे को घर से उठाया। फिर उसे जंगल की तरफ लेकर गए। जिसके बाद भीमा की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। हालांकि माओवादियों ने भीमा बारसे की हत्या क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इधर, इस मामले पर दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, हत्या की जानकारी मिली है। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हत्या माओवादियों ने ही की है या फिर किसी और ने। जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जवान जब लौटेंगे तब कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Next Post

एक साथ कटे दो केक, विराट कोहली के साथ कोच पैडी अप्टन ने भी मनाया अपना जन्मदिन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 नवंबर 2022। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर (शनिवार) को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है। बीसीसीआई ने अपने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव