19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी; केदारनाथ में हिमस्खलन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जुलाई 2024। दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से यूपी में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बिगड़ गए। दो लोगों की जान भी चली गई। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 19 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

पंजाब से लेकर बंगाल तक झमाझम बरसेंगे मेघ
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़,बिहार, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। वही, भारी बारिश के कारणअहमदाबाद में सड़क धंस गई है। 

एक-दो दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पंजाब, पश्चिम राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसने उत्तर प्रदेश, जम्मू और हिमाचल प्रदेश के सभी’ भागों को कवर कर लिया है। अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शेष भागों में पहुंचते ही मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
यूपी के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून रविवार को पूरे प्रदेश में पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि जून के अंतिम दिन पूरे प्रदेश में सुबह साढ़े आठ बजे तक 63.3 मिमी बरसात रिकाॅर्ड हुई। वहीं जून माह में पूरे प्रदेश में 45.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

इन इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केदारनाथ में हिमस्खलन 
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार तड़के भीषण हिमस्खलन से लोगों की सांसें थम गईं। केदारनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर गिरने लगा और इससे बर्फीला तूफान आ गया। हिमस्खलन केदारनाथ घाटी के ऊपरी छोर पर बर्फ से ढकी मेरु-सुमेरु पर्वत शृंखला के नीचे, चोराबाड़ी ग्लेशियर में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हुआ। इसके वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ का विशाल पहाड़ नीचे फिसल रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी नंदनसिंह राजवार ने बताया कि धूप के कारण बर्फ दरकने की आशंका है। पूरा इलाका सुरक्षित है। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी बोले- जो खुद को हिंदू कहते हैं, वही हिंसा-हिंसा करते हैं, लोकसभा में मचा हंगामा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जु़लाई 2024। दो दिन के अवकाश के बाद आज फिर से लोकसभा और राज्यसभा का सत्र शुरू हुआ। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में […]

You May Like

दुनिया के नंबर-एक टी20 ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या, विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम....|....मुख्यमंत्री साय ने पुलिस परिवार के बच्चों के लिए किया बस सेवा शुभारंभ, डिप्टी सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी....|....मुठभेड़ में 5 माओवादी ढेर, ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट....|....कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम शर्मा बोले – हमारी सरकार में सभी की शिकायत सुनी जा रही, हाथरस घटना के बाद बड़े आयोजनों को लेकर कही ये बात…....|....हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते : राहुल गांधी....|....इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हाथरस भगदड़ कांड, मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हुई....|....सड़क हादसे से युवक की मौत, ईट से भरे वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश....|....जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से बाहर हुए सैमसन-दुबे और यशस्वी, इन्हें किया गया शामिल....|....बदलाव की अटकलों के बीच हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 'INDIA' की बैठक; सीएम चंपई के सभी कार्यक्रम रद्द....|....आयोजकों ने साक्ष्य छिपाए, हताहतों की संख्या छिपाने की साजिश रची; एफआईआर में कई बड़े खुलासे