अग्निवीर थल सेना रैली भर्ती में शामिल होने युवा हुए रवाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कलेक्टर ने बस को दिखाई हरी झंडी, दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 15 दिसम्बर 2023। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के तहत जांजगीर चांपा जिले में 15 एवं 20 दिसम्बर को शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। आज दो बसों में जिले के 54 युवा सवार होकर जिला रोजगार कार्यालय कोनी से जांजगीर के लिए रवाना हुए। कलेक्टर अवनीश शरण ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने युवाओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और परीक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर उप संचालक, रोजगार अमर पहारे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जांजगीर चांपा जिले के खोखराभांठा में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई निःशुल्क बस सुविधा की युवाओं ने सराहना की। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम परसदा निवासी रामप्रसाद साहू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस सुविधा मुहैया कराने से हमें राहत मिली है। अब हम निर्धारित समय पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसी प्रकार तखतपुर ब्लॉक के ग्राम निगारबंद निवासी प्रेम कश्यप ने निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि 15 दिसम्बर को 815 युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के 405 युवाओं का चयन किया गया है। इसी प्रकार 20 दिसम्बर को 703 प्रतिभागियों के लिए परीक्षा होगी जिसमें जिले के 69 युवा शामिल होंगे। युवाओं के ठहरने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था भी की गई है। उप संचालक पहारे ने बताया कि 20 दिसम्बर की परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए 19 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय कोनी से बस रवाना होगी।  

Leave a Reply

Next Post

शाह बोले- संसद सुरक्षा चूक पर राजनीति कर रहा विपक्ष, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में सुरक्षा चूक पर विपक्ष के हमलावर रुख पर पलटवार किया है। इस मुद्दे पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। एक टीवी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग