पामगढ़ में मिली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश, रात में सही-सलामत घूमते देखा गया था शख्स, सुबह खून से लथपथ मिली लाश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / सुरेश यादव

पामगढ़ 21 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना पामगढ़ थाना इलाके की है। स्थानीय लोगों ने जब लाश देखी, तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई है। आसपास के लोगों के बयान पुलिस ने लिए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ले रही है।

पामगढ़ थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने बताया कि मृतक भिलौनी का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त संतू यादव (29 वर्ष) पिता बद्रीप्रसाद यादव के रूप में हुई है। दरअसल रात में युवक को घूमते हुए देखा गया था। उस वक्त वो बिल्कुल ठीक था। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के लोगों ने सुबह करीब 3-4 बजे के आसपास युवक की लाश देखी और परिजनों को बताया। खबर मिलते ही घर में अफरातफरी मच गई। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। गांववालों ने भी पुलिस के सामने हत्या की आशंका ही जताई है।

युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला

युवक के सिर पर गंभीर चोटें हैं। उसके सिर पर धारदार हाथियार से जानलेवा वार किया गया है, क्योंकि पूरा सिर खून से सना हुआ है। पुलिस को उसके कपड़ो से मोबाइल भी मिला है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाने की बात भी कह रही है। वहीं मृतक के परिजनों और जान-पहचान वालों से भी बातचीत की जाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। युवक की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसके 2 बच्चे जिनमें एक बेटा 4 साल का और बेटी ढाई साल की है।

Leave a Reply

Next Post

कुरूद के स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था देख भड़के कलेक्टर, प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

शेयर करेजिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शासन की मंशानुसार गुणवत्ता लाने कलेक्टर सतत् निरीक्षण कर रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           धमतरी 21 अगस्त 2022। प्रदेश के बच्चों में उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। योजना के तहत जिले में […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला