एकता आर कपूर ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 13 फरवरी 2025। टेलीविजन और फिल्म प्रोड्यूसर एकता आर. कपूर हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में शामिल हुईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को शेयर किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एकता त्रिवेणी संगम पर मस्ती करती नजर आ रही हैं, जहां गंगा, यमुना और मान्यताप्राप्त सरस्वती नदी का संगम होता है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा – “महाकुंभ”! हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालु दुनियाभर से आकर संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस साल 14 जनवरी 2025 से शुरू हुए महाकुंभ में करीब 420 मिलियन (42 करोड़) लोग पहुंचे, जो इसकी भव्यता को दर्शाता है। इस आध्यात्मिक माहौल का हिस्सा बनकर कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने भी अपनी खास झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

ये पर्व हिंदू धर्म की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि कुंभ मेले के दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु इसी विश्वास के साथ संगम में डुबकी लगाते हैं, ताकि आत्मिक शुद्धि और मुक्ति का आशीर्वाद मिल सके। एकता कपूर के अलावा कई और मशहूर हस्तियां भी इस महाकुंभ मेले में शिरकत कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनका ये स्नान आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव का प्रतीक बना।

एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी द साबरमती रिपोर्ट की जबरदस्त सफलता के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म भूत बंगला लेकर आ रही हैं, जिसमें अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसके अलावा, एमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला प्रोड्यूसर एकता कपूर ने करण जौहर के साथ भी हाथ मिला लिया है। उनकी इस नई फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे। यानी एकता अब बैक-टू-बैक धमाकेदार प्रोजेक्ट्स के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा में वक्फ बिल संबंधी JPC की रिपोर्ट पेश, खरगे बोले- फर्जी रिपोर्ट को स्वीकार नहीं कर सकते

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 फरवरी 2025। संसद के वर्तमान बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी कामकाजी दिन है। इस दौरान वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट गुरुवार को राज्यसभा के पटल पर रखी गई। लोकसभा में इसे दोपहर […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला