सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री रायपुर उत्तर, प्रदेश अध्यक्ष देव जगदलपुर और संगठन महामंत्री साय रायपुर ग्रामीण के मतदान केंद्रों में रहेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के निमित्त मंडल इकाइयों के बूथों में सघन सम्पर्क कर सदस्य बनाने की दृष्टि से कल 6 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन विभिन्न मंडल इकाइयों के मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री श्री साय सदस्यता अभियान के लिए रायपुर (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के खम्हारडीह मंडल स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 14 में उपस्थित रहकर सदस्य बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव जगदलपुर विधानसभा के जगदलपुर मंडल स्थित गुरुगोविंद सिंह वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 167 में सदस्यता प्रदान करेंगे। रायपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र के माना मंडल स्थित माना कैम्प मतदान केंद्र क्रमांक 251 (टीटी कॉलोनी) में सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय उपस्थित रहेंगे। सिंहदेव ने बताया कि कल 6 सितम्बर से बूथों में सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है और सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री, खरगे से मुलाकात के बाद थामा कांग्रेस का हाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 सितंबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस