जगदलपुर में हाईवा से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, दो युवकों की मौके पर मौत; एक घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 26 मई 2026। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क के बीच खराब खड़ी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। कोडेनार थाना प्रभारी अमित ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिकअप में तीन लोग एरंडवाल के बाजार से लौट रहे थे। मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने एक हाइवा वाहन खराब होकर सड़क के बीच खड़ी थी। पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अंधेरे में हाइवा को नहीं देखा। इसके परिणामस्वरूप पिकअप सीधे हाइवा से जा टकराई। मृतक किलेपाल निवासी थे, जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से मेकाज पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने इस घटना में हाइवा चालक की पूरी लापरवाही बताई है। हाइवा चालक ने अंधेरे में कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया था। वाहन के इंडिकेटर भी चालू नहीं थे। सुरक्षा मापदंडों का किसी भी तरह से पालन नहीं किया गया था। पिकअप सवार तीनों युवक एरंडवाल के साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। यह हादसा मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने हुआ। 

Leave a Reply

Next Post

जशपुर में मोबाइल टावर पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक रूप से थी परेशान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 26 मई 2026। जशपुर के कुनकुरी थाना क्षेत्र के धुमाडांड गांव की एक 22 वर्षीय युवती ने कुनकुरी थाने के सामने स्थित टावर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां के अनुसार, नीलिमा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज