कच्चा तेल सस्ता, पेट्रोल-डीजल महंगा? अनुचित मुनाफाखोरी बंद करके राहत दे सरकार- कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 जुलाई 2026। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल सस्ता होने के बावजूद डीजल पैट्रोल के दाम नहीं घटाने पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जब पश्चिम, मध्य एशिया में तनाव था, ईरान द्वारा होर्मूज़ स्ट्रेट पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी थीं, तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की थी, 10 दिनों के भीतर 6-6 बार दाम बढ़ाए गए, अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो चुका है, तब भी सरकार जनता को राहत देने के बजाय आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार और पेट्रोलियम कंपनीयां षडयंत्र पूर्वक आम जनता के जेब पर डकैती डाल रही है। पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 32 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है, इसका लाभ उपभोक्ताओं को देने के बजाए यह सरकार अपने मुनाफे में एडजेस्ट कर रही है, इसी तरह अतिरिक्त मुनाफाखोरी करके केंद्र की मोदी सरकार ने विगत 12 वर्षों में 32 लाख करोड़ से ज्यादा वसूली किया है, सत्ता के संरक्षण में पेट्रोलियम कंपनीयां हर महीने 8000 करोड़ से ज्यादा मुनाफाखोरी कर रही है, सरकार खुद ही 35 रुपया प्रति लीटर की कमाई कर रही है, क्रूड के दामों में गिरावट का लाभ आम जनता का अधिकार है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन इस सरकार का जन हित से कोई सरोकार नहीं है। ऊर्जा/ईंधन अर्थव्यवस्था की धुरी है, कोर सेक्टर माना जाता है, सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए कि इस पर पूरा नियंत्रण हो, दाम में अनुचित वृद्धि मंहगाई बढ़ाता है, परिवहन, निर्माण लागत से लेकर हर सेक्टर और हर वर्ग प्रभावित होता है लेकिन भाजपा सरकार की नीयत महंगाई से राहत देना नहीं, बल्कि मुनाफाखोरी करना है।

Leave a Reply

Next Post

कमीशनखोरी के लिए सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनियों को दिया जाना दुर्भाग्यजनक

शेयर करेप्रदेश के लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी को सरकारी नौकरी से वंचित करने 1051 सरकारी अस्पतालों की जांच निजी कंपनी को दिया जा रहा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 जुलाई 2026। प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य […]

You May Like

शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार....|....जेल में दोस्ती से प्लानिंग तक: महिला के भेष में आए तीन लुटेरों में दो दबोचे, राज ज्वैलर्स लूटकांड में खुलासा....|....कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ....|....सीएम साय ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, 103 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्वास्थ्य कार्यों का किया भूमिपूजन....|....झारखंड में इको टूरिज्म, खेल और कला-संस्कृति को मिलेगी नई रफ्तार; सीएम हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश....|....यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा....|....रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल....|....मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत....|....बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे....|....महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 13 लोगों की मौत, 10 घायल, पहाड़ी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी