आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 अगस्त 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा गांव के दूरस्थ वनांचल इलाके ढपनीपानी में शनिवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कटरा गांव से दूर जंगल में नदी के पास घर बनाकर रहने वाले मंगल सिंह पिता माधो (46) और उनकी पत्नी बिरस्पतिया बाई (43) अपने घर पर मौजूद थे। बिरस्पतिया बाई घर के अंदर खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं, जबकि मंगल सिंह पास ही बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हुई और जोरदार आकाशीय बिजली उनके घर के आसपास गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाया गया
बताया गया कि दंपती के बच्चे घटना के समय घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी के घर में थे, जिसके कारण वे बाल-बाल बच गए। परिजनों और ग्रामीणों की नजर जब मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई पर पड़ी तो तत्काल दोनों को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की जा रही है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत की घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, मामले में एसडीपीओ मरवाही अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल

शेयर करेएसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोरबा, 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की गेवरा मेगा परियोजना में देश के पहले 21 CuM क्षमता वाले इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल का शुभारंभ किया गया है । एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा