वीर सावरकर को भारत रत्न!: शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक, पेश हुए ये प्रस्ताव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 फरवरी 2023। चुनाव आयोग की ओर से शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न शिंदे गुट को देने के बाद मंगलवार को ही महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें शिंदे को पार्टी का प्रमुख चुन लिया गया। इतना ही नहीं बैठक में कई अहम प्रस्ताव भी रखे गए। इनमें वीर सावरकर को भारत रत्न की मांग से लेकर मराठी को कुलीन भाषा का दर्जा देने की मांग भी शामिल रही।  पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव गुट से टूटकर शिंदे के साथ आए विधायक, सांसद और शिवसेना के अन्य नेता शामिल हुए। सभी शिंदे के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से अलग होने के बाद से उनके साथ काम कर रहे हैं।

बैठक में पेश किए गए अहम प्रस्ताव

  • वीर सावरकर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भी बैठक के दौरान लाया गया।
  • चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री चिंतामनराव देशमुख के नाम पर करने का प्रस्ताव। 
  • राज्य में सभी परियोजनाओं में 80 फीसदी रोजगार भूमिपुत्रों, स्थानीय युवाओं को देने का प्रस्ताव। 
  • मराठी भाषा को कुलीन भाषा का दर्जा देने की मांग। 
  • यूपीएससी और एमपीएससी के लिए मराठी छात्रों को मजबूत समर्थन देने के प्रस्ताव लाया गया।

गौरतलब है कि 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संकल्प पत्र में विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था। हालांकि, राज्य में हुए चुनाव में भाजपा की सरकार न बन पाने के बाद यह मुद्दा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा से गायब हो गया। अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इस विषय को फिर से चर्चा में उठाया है।

Leave a Reply

Next Post

जासूसी केस में दिल्ली डिप्टी सीएम सिसोदिया के खिलाफ होगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। आम आदमी पार्टी सरकार पर सीबीआई का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। फीडबैक यूनिट के जरिए विपक्षी दलों पर जासूसी कराने के आरोपों से घिरे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केस चलाने की मंजूरी […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड