दिल्ली एयरपोर्ट बड़ा हादसा टला, विमानों के पास पुशबैक वाहन में आग लगने से मचा हड़कंप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जून 2022। दिल्ली एयरपोर्ट के कार्गो बे में शुक्रवार शाम आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि, आग से कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। विमानों के नजदीक लगी इस आग से एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 3 जून की शाम करीब 5:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के कार्गो बे में एक पुशबैक टोइंग वाहन में आग लग गई थी। विमान के नजदीक आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली हवाईअड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण पुशबैक वाहन में आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 5.20 बजे ट्रॉली में आग लग गई और पांच मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही कोई विमान प्रभावित हुआ। 

भलस्वा लैंडफिल साइट पर फिर लगी आग

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में स्थित भलस्वा लैंडफिल साइट पर शुक्रवार दोपहर को एक बार फिर आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:52 बजे आग लगने की सूचना मिली थी और तत्काल पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले 26 अप्रैल को भी भलस्वा लैंडफिल स्थल में आग लग गई थी। इस साल पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर लैंडफिल साइट में पांच बार आग लगने की घटना हुई है। 28 मार्च को वहां लगी आग पर काबू पाने में 50 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग गया था। 

Leave a Reply

Next Post

'घर का नाम बदलने से नहीं होता लोक कल्याण', EPFO के ब्याज दर में कौटती को लेकर मोदी पर राहुल का तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जून 2022। केंद्र सरकार ने 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा (PF Interest) पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की है। अब सिर्फ 8.1% ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा। कल केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दी है। आपको बता दें […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर