बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 05 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट की छूट बंद करने एवं बिजली की दरों में की गई 5 बार की वृद्धि, लो वोल्टेज समस्या, बिजली कटौती की जिम्मेदारी लेने से भाग रही है। जनता की बिजली सम्बंधित परेशानी से मुंह मोड़ रही है। बिजली बिल से हो रही लूट के लिए उपभोक्ता को ही जिम्मेदार ठहरा कर हताश परेशान जनता का मजाक उड़ा रही है। बीते कई माह से बिजली उपभोक्ता अनाप-शनाप बिजली बिल से परेशान है। जिम्मेदारों को शिकायत के बाद भी कोई हल नही निकाला जा रहा है। उपभोक्ता इतना परेशान हो चुका है कि वो अब खुद ही स्मार्ट मीटर को निकालकर फेंकने लगे है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने बिजली बिल हॉफ योजना शुरू की गई थी। जिसमें 400 यूनिट तक छूट मिलती थी जिससे प्रदेश के 44 लाख से अधिक उपभोक्ता को राहत मिलता था। भाजपा सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया, अब 401 यूनिट बिजली खपत होने पर योजना का लाभ नहीं मिलता बल्कि उपभोक्ता को पूरा पैसा देना पड़ रहा है। बिजली खपत को लेकर जो स्लैब बनाई गई है वो भी उपभोक्ता पर भारी पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर और सामान्य मीटर की रीडिंग में अंतर आ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा और स्मार्ट मीटर बनाने वाले कम्पनी के बीच सांठगांठ है। कंपनी से मोटी रकम चंदा लेने के कारण भाजपा स्मार्ट मीटर का बचाव कर रही है और उपभोक्ता को ही जिम्मेदार ठहरा रही है। जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कह रहे है स्मार्ट मीटर लगाना उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर है फिर बिजली कम्पनी ने बिना सहमति स्मार्ट मीटर उपभोक्ता पर क्यों थोपा? अब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर बदलने की मांग कर रहे है तो स्मार्ट मीटर क्यों नहीं बदला जा रहा है? इसका जवाब देना चाहिये? कांग्रेस मांग करती है उपभोक्ता की मांग पर तत्काल स्मार्ट मीटर बदला जाये।

Leave a Reply

Next Post

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा, 05 अगस्त 2026। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने 04 अगस्त को बड़ा अभियान चलाया। खनिज उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सघन जांच की। इस दौरान अवैध रूप से रेत और […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप