आंगनबाड़ी केंद्र में भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, टला बड़ा हादसा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक कमरे की छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया. घटना से सहायिका और कार्यकर्ता में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त आंगनबाड़ी केंद्र में कोई भी बच्चा मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार, हाथिटिकरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में रोज की तरह बच्चों के आने से पहले कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र की तैयारी में जुटी थीं. इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया. तेज आवाज सुनकर कार्यकर्ता और सहायिका मौके पर पहुंची. घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बच्चों के बाद मलबे की सफाई कराई गई. इस घटना ने आंगनबाड़ी भवन की गुणवत्ता और उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के निरीक्षण पर सवालिया निशान हैं. वहीं अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को एमसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 30 जून 2026। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, माननीय केंद्रीय कोयला मंत्री की स्वीकृति से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग