वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

(अनिल बेदाग)

मुंबई, 19 सितंबर 2026। वर्मोरा ग्रैनिटो लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) 22 सितंबर 2026, मंगलवार को खुलने जा रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹140 से ₹148 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 24 सितंबर को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 21 सितंबर को खुलेगी।

निवेशक न्यूनतम 101 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 101 शेयरों के गुणकों में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी के आईपीओ में ₹3,200 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू शामिल है। इसके अलावा कटसूरा इंवेस्टमेंट्स द्वारा 2,62,17,634 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल भी शामिल है। आईपीओ के बाद वर्मोरा ग्रैनिटो के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है, जिसमें एनएसई को डेजिग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है। कंपनी ने यह ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत पेश किया है। 

Leave a Reply

Next Post

जनता के धन की बर्बादी और गरीब की बेबसी दिखी दीया उत्सव में - दीपक बैज

शेयर करेयूपीआई पर शुल्क यानी जनता की जेब पर सीधा डाका पीएससी 2025 के मुख्य परीक्षा की कॉपी अभ्यर्थियों को दे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 19 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के जन्मदिन के दिन देश की गरीबी और शासक की फिजूल खर्ची का एक नमूना […]

You May Like

नंगे पैर रणबीर कपूर ने दी बप्पा को विदाई....|....'समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक तनाव के लिए निशाना न बनाएं'....|....एसईसीएल मुख्यालय में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2026 का शुभारंभ....|....जनता के धन की बर्बादी और गरीब की बेबसी दिखी दीया उत्सव में - दीपक बैज....|....वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू....|....घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली