तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक शख्स की मौके पर मौत और दो घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 01 मई 2025। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, तखतपुर दैजा निवासी हालमुकाम बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी बलराम विश्वकर्मा अपने अन्य परिजन जो ग्राम ढंनढंन के रहने वाले कृपाराम विश्वकर्मा पिता रामफल विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष और भोला राम विश्वकर्मा के साथ दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने तिफरा के मन्नाडोल के लिए जा रहे थे। उनकी बाइक सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र स्थित तिफरा ओव्हर ब्रिज के पास पंहुचा ही थी कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कृपाराम विश्वकर्मा नीचे गिर गया, जिसे रौंदते हुए वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में कृपाराम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बलराम विश्वकर्मा व भोला राम विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर देखते ही देखते भीड़ जुट गई। लोगो ने डायल 112 सहित थाना सिरगिट्टी में घटना की सूचना दी। गंभीर रूप घायल दोनों ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार श्रमिकों और उनके परिवार की सालाना स्वास्थ्य जांच कराएगी : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 01 मई 20225। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों की सालाना स्वास्थ्य जांच कराएगी और उनके लिए दोपहर से अपराह्न तीन बजे तक का समय आराम करने के लिए तय करने के […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब