कंगना रनौत के बोल्ड और ग्लैमरस लुक ने मचाया कोहराम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 11 फरवरी 2022। हाल ही में ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर, कंटेंट क्वीन द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकता आर कपूर ने बॉलीवुड की क्वीन को अपने आगामी फियरलेस रियलिटी शो ‘लॉक अप: बेडएस जेल अत्याचारी खेल’ की उग्र होस्ट के रूप में घोषित किया गया है! इस खबर ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है और इस घोषणा के बाद से सभी की नज़रे शो पर टिकी है। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर ने शो का पहला पोस्टर जारी किया है जिसमें बोल्ड और ग्लैमरस कंगना रनौत प्रशंसकों के लिए एक बॉस की तरह पोज देते हुए नज़र आ रही हैं! पोस्टर में, कंगना बैकड्रॉप में पुलिस के साथ एक जेल सेट-अप में पोज़ देती हुई दिखाई दे रही है, जो प्रतियोगियों को बंद करने और भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखे जाने वाले अब तक के सबसे बड़े रियलिटी शो को हरी झंडी दिखाने का वादा करते हुए चमचमाती हथकड़ी पकड़े हुए नज़र आ रही हैं। ‘लॉक अप’ एक आकर्षक कैप्टिव रियलिटी शो होने का वादा करता है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा। एक डेरिंग सेलिब्रिटी होस्ट, कंपेलिंग टास्क, ड्रामेटिक फाइट्स और प्रतियोगियों का एक रोमांचक मिश्रण जो जेल में जीवित रहने के लिए कुछ भी और सब कुछ करेगा। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर इस शो को 24×7 लाइवस्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को सीधे प्रतियोगियों से रूबरू कराएंगे। दर्शकों को अपने चुने हुए प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने और उनमें से कुछ के लिए ‘खबरी’ की भूमिका निभाने का भी मौका मिलेगा। एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित, शो का प्रीमियर 27 फरवरी 2022 से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होगा।

Leave a Reply

Next Post

इन्‍हें रोकें वरना हम रद्द कर देंगे : CAA प्रदर्शनकारियों को वसूली नोटिस पर SC की यूपी सरकार को दो टूक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 फरवरी 2022। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2019 में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ कथित तौर पर आंदोलन कर रहे लोगों को वसूली के नोटिस भेजे जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने यह कार्यवाही वापस लेने के लिए उसे […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड