नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान में निकली धमतरी पुलिस डीआरजी टीम को मिली सफलता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 16 मई 2025। पुलिस अधीक्षक महोदय सूरज सिंह परिहार के दिशानिर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी.नगरी) शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में डीआरजी.धमतरी की टीम द्वारा नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम चमेदा के जंगल में कुछ नक्सली उपस्थित हैं,जिसकी सूचना पर तत्काल डीआरजी धमतरी की टीम द्वारा ग्राम चमेदा के जंगल में सर्चिंग पर रवाना हुए। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा डम्प की गई सामग्री बरामद कि गई है।

बरामद सामग्री*-: 

01. कुकर बम बनाने दस नग कुकर

02. 15 लीटर के तीन टीने की डिब्बा

03. 02 नग नीले रंग की प्लास्टिक ड्रम शामिल है।

नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से कुकर बम बनाने वाले यह सामग्री को डम्प करके रखा गया था।उल्लेखनीय है की धमतरी पुलिस डीआरजी द्वारा दो सप्ताह पूर्व में भी चंमेदा के जंगल में ही नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया कुकर बम,पाईप बम,टिफिन बम मिले थे, जिसको नष्ट कर नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के मनसूबों को नाकाम किया गया। नक्सल गतिविधियों को देखते हुए लगातार नक्सल सर्चिंग अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर की बहुमूल्य खदानों को मित्रों को सौंप रही डबल इंजन की सरकार - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 16 मई 2025। बस्तर के संसाधनों पर भाजपा सरकार की बुरी नजर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस