एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता, 11 नवंबर 2026। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के एक टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

बता जा रहा है कि विमान टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसके एक टॉयलेट के शीशे पर लिखा धमकी भरा संदेश देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को अलर्ट कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा कर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि विमान में कोई खतरा मौजूद न हो।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान के टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे कौन है। जांच के तहत एयरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां विमान की तलाशी और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

Leave a Reply

You May Like

एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी....|....महंगाई का एक और झटका: मदर डेयरी ने दूध के दाम चार रुपए तक बढ़ाए....|....‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!....|....बार-बार सिर चकराना हो सकता है दिल व दिमाग की बीमारियों का संकेत....|....अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर....|....'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका....|....मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए....|....10 में से 6 महिलाओं के नाम फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री....|....बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और आईईडी से हमले....|....आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला: संदीप घोष फिर से ईडी के समन पर नहीं हुए पेश