उत्तराखंड: नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरा मैक्स वाहन, 8 लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नैनीताल 09 अप्रैल 2024। उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हो गया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। नैनीताल जिले के बेतालघाट के पास मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इसी बीच आनन-फानन में आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन (UK04-CC-0495) ऊंचाकोट से महेंद्रनगर नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे। 

वहीं एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। बता दें कि चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बोल, राजगढ़ में बोले- दिग्विजय को हराकर पाकिस्तान भेजो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजगढ़ 09 अप्रैल 2024। मध्य प्रदेश भाजपा के नेता रामेश्वर शर्मा ने राजगढ़ में विवादित बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पापी कहकर पुकारा। फिर जनता से अपील की कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को हराकर इस्लामाबाद भेजिये। वह यहां पर नहीं रुके। […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब