आध्यात्म की राह पर अक्षरा?: पवन सिंह की माफी के बीच यह फोटाे वायरल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर         

मुंबई, 25 अक्टूबर 2026। अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। फोटो देख कर उनका झुकाव आध्यात्म की तरफ साफ नजर आ रहा है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले जाने-माने सिंगर और अभिनेता पवन सिंह ने भी अक्षरा से माफी मांगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं, इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति का भी एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

अक्षरा ने शेयर की तस्वीरें
अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की, जिनमें देखने को मिला कि वह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचीं, जहां उन्होंने वहां के लोगों से मुलाकात की और वैश्विक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनीं। इसके अलावा कुछ दिन पहले अभिनेत्री चंडीगढ़ वृंदावन उत्सव में भी शामिल हुई थीं। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और सिंगर बी प्राक भी इस उत्सव का हिस्सा बनें थे।

पवन सिंह ने मांगी थी माफी
अक्षरा सिंह की यह तस्वीरें ऐसे समय में वायरल हो रही हैं, जब कुछ दिनों पहले ‘पावर स्टार’ पवन सिंह ने एक इवेंट में अभिनेत्री से माफी मांगी थी। उन्होंने अक्षरा को बाबू-बच्चा कहते हुए उनसे माफी मांगी थी और एक्ट्रेस के माता-पिता के प्रति सम्मान भी जताया था।

ज्योति सिंह भी आईं चर्चा में
इन दोनों स्टार्स के अलावा पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह भी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उनका भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें वह सिंदूर खेला रस्म के दौरान अपनी दोस्तों और छोटी बहन जूही के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं। इस दौरान ज्योति सिंह की एक सहेली उनकी बहन जूही सिंह के लिए कहती हैं कि मां जल्दी से सखी की भी मांग लाल कर दो। इस पर ज्योति सिंह ने जवाब दिया कि नहीं माता, अच्छा पति मिले तभी लाल करना, वरना ऐसे ही ठीक है। पति पैसे वाला न हो, लेकिन स्वभाव का अच्छा होना चाहिए। लॉयल हो 10 जगह मुंह मारने वाला न हो। ऐसे में जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने इसे पवन सिंह से जोड़ दिया। अब बीते दिन फिर ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि वो तुमको जताते रहेंगे कि वो शेर हैं। तुम मानने से मना कर देना, फिर देखना वो भौंकने लगेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई

शेयर करेदृढ़ संकल्प की सराहना की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों के शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने देश के इस अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को राष्ट्र के […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई