पीवी सिंधु ने जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार मिली स्वर्णिम सफलता

शेयर करे

पीवी सिंधु ने सीधे गेम में कनाडा की शटलर को गोल्ड मेडल मैच में शिकस्त दी, भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता 19वां गोल्ड मेडल है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 8 अगस्त 2022 । कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के नाम एक और स्वर्ण पदक पक्का हो गया है. इस बार गोल्ड मेडल महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की बदौलत देश को हासिल हुआ. पीवी सिंधु ने सीधे गेम में कनाडा की शटलर को गोल्ड मेडल मैच में शिकस्त दी और बर्मिंघम में तिरंगा लहरा दिया. ये भारत का बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता 19वां गोल्ड मेडल है. वहीं, ये पहली बार है जब पीवी सिंधु महिला बैडमिंटन के सिगल्स इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन बनी हैं.

पीवी सिंधु ने कनाडा की शटलर ली को सीधे गेम में शिकस्त दी. उन्होंने पहला गेम 21-15 से जीता, जबकि दूसरे गेम में उन्होंने 21-13 से जीत दर्ज की. ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बैडमिंटन इवेंट में भारत का जीता पहला गोल्ड मेडल भी है.

पीवी सिंधु ने आसानी से जीता गोल्ड मेडल मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स का सोना जीतने के लिए पीवी सिंधु को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. कनाडा की शटलर से उन्हें जैसी कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद थी, वैसी बिल्कुल भी नहीं मिली. पीवी सिंधु का अनुभव कनाडा की मिसेल ली पर पूरी तरह से हावी दिखा. उन्होंने अपने तजुर्बे का इस्तेमाल करते हुए गोल्ड मेडल मैच को बड़ी आसानी से अपने नाम किया.

48 मिनट में जीता गोल्ड मेडल मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का गोल्ड मेडल मैच जीतने में पीवी सिंधु ने सिर्फ 48 मिनट का वक्त लिया. ये कनाडा की शटलर मिसेल ली के खिलाफ ये पीवी सिंधु की 9वीं जीत है. मिसेल ली ने इससे पहले पीवी सिंधु को 2 बार गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के सिंगल और टीम इवेंट में हराया था. लेकिन, गोल्ड कोस्ट में मिली उन दो हार का बदला पीवी सिंधु ने बर्मिंघम में बड़े शान से लिया. गोल्ड मेडल मैच में पीवी सिंधु के खिलाफ दोनों ही गेम में मिसेल ली ने बढ़त बनाई. लेकिन उसके बाद भी उन्हें भारतीय शटलर के आगे घुटने टेकने पड़े.

Leave a Reply

Next Post

सेशन कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गाेली, मौके पर ही तोड़ दिया दम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           डोडा 8 अगस्त 2022 । जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से गाेली मारकर आत्महत्या कर ली। 46 वर्षीय स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) गुरमेश सिंह घटना के समय डोडा सेशन कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारियों ने बताया […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर