बैगा आदिवासियों की मौत पर सदन गरमाया, ‘गृहमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाते हुए गर्भगृह में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 फरवरी 2024 । बैगा आदिवासियों की मौत के मामले में कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा मचाया. ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की रक्षा करो’, ‘गृहमंत्री इस्तीफा दो’, ‘भाजपा सरकार होश में आओ’ के नारे लगाते हुए कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचे. गर्भगृह में धरने पर बैठ विधायक ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते रहे. इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बैगा आदिवासियों की मौत मामले पर हंगामा हुआ. सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई. विपक्ष और पक्ष दोनों नारेबाज़ी करते रहे. पांच मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोबारा कार्यवाही शुरू हुई. इस बार पंडरिया भाजपा विधायक भावना बोहरा की आपत्ति से सदन गरमाया. कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने पंडरिया विधायक पर संरक्षण का आरोप लगाया।

सत्ता पक्ष के विधायकों ने व्यक्तिगत आरोप लगाने पर आपत्ति जताते हुए माफी मांगने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. आसंदी ने हर्षिता बघेल के कथन को विलोपित करते हुए कहा कि उनका विवेक है कि वो माफी मांगे या नहीं मांगे. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा नए लोगों के लिए सीख है कि ऐसा न किया जाए. पक्ष और विपक्ष में बहस के बाद विधायक हर्षिता बघेल ने अपना कथन वापस लिया।

Leave a Reply

Next Post

"योद्धा" में मेरे दो अलग-अलग लुक होंगे-तनुज विरवानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 24 फरवरी 2024। तनुज विरवानी एक कारण से देश के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं और वह कारण यह है कि जब भी वह ऑन स्क्रीन कोई किरदार निभाते हैं, तो वह उसमें अपना सब कुछ झोंक देते हैं और यही […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला