कोई भी हो विधानसभा की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए’, सपा विधायक के निष्कासन के बाद बोले विधानसभा अध्यक्ष

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 19 दिसंबर 2024। सपा विधायक अतुल प्रधान को विधानसभा सत्र से निष्कासित करने के बाद यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि चाहे कोई भी हो विधानसभा की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए यह बात कही। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर सत्तापक्ष व विपक्ष में तीखी नोक झोंक हुई। सपा सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा तो उन्होंने भी करारा जवाब दिया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ असंसदीय नारे भी लगाने लगे। मना करने के बाद भी नारेबाजी करते रहने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया। अध्यक्ष के आदेश पर मार्शल विधायक को उठाकर सदन से बाहर ले गए।

दरअसल, विधानसभा में सपा सदस्यों ने झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में नवजात शिशुओं की मौत और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों से जुड़े मुद्दे उठाए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जवाब देने के लिए खड़े हुए तो सपा सदस्यों ने टीका टिप्पणी शुरू कर दी। सपा विधायकों ने सवाल उठाते समय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे सीधा जवाब देने के बजाय आक्रोशित हो जाते हैं।

आप भाला फेकेंगे और हम क्या रबर की गोलियां भी नहीं चलाएं: डिप्टी सीएम
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सदस्यों को यह पता होना चाहिए कि पीएचसी में इमरजेंसी नहीं होती है। उन्होंने सदन को गुमराह करने की बात कही और नेता प्रतिपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके भी इस पर हस्ताक्षर हैं। सपा सदस्यों ने फिर टिप्पणी की तो उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भाला फेकेंगे और हम क्या रबर की गोलियां भी नहीं चलाएं?

इसी बीच सपा विधायक महबूब अली ने उन्हें टोका तो चुटकी लेते हुए कहा कि अभी दवा ले लिए हैं क्या? इस पर सपा सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप और असंसदीय शब्दों का प्रयोग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वे सदन से बहिर्गमन कर गए। कुछ देर बाद लौटे और बेल में धरना शुरू कर दिया। शोर शराबे के बीच उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियां बताते रहें।

महाना बोले-आपकी विधायकी खत्म करा दूंगा
हंगामे के बीच सपा विधायक अतुल प्रधान ने फिर टिप्पणी की तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पहले समझाया और शांत होने का निर्देश दिया। वह नहीं माने तो उन्हें पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया। उन्होंने मार्शल को आदेश देते हुए कहा कि उठाकर बाहर फेंक दो। यहां तक कहा कि आपकी विधायकी खत्म करवा दूंगा। ऐसे में पांच मार्शल आए और विधायक को उठाकर बाहर ले गए।

Leave a Reply

Next Post

'मेरे लिए संन्यास सुकून का पल', चेन्नई लौटे आर अश्विन का बयान; ढोल-नगाड़ों और तालियों के साथ हुआ स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 19 दिसंबर 2024। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद चेन्नई लौट चुके हैं। गुरुवार को अश्विन के आवास पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। जैसे ही अश्विन की कार उनके घर के गेट के पास आकर रुकी, ढोल-नगाड़ों और तालियों […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान