रामचंद्र गुहा और प्रशांत भूषण ने क्यों की श्रीलंका के हालात से भारत की तुलना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 मई 2022। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है और उसके बाद भी हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। कहीं मंत्रियों के घर फूंके जा रहे हैं तो कहीं सांसदों से झड़पें हो रही हैं। खुद पूर्व पीएम राजपक्षे के परिवार को नेवल बेस में जान बचाने के लिए शरण लेनी पड़ी है। इस बीच भारत में कुछ हस्तियों ने इन हालातों का जिक्र करते हुए अपने देश को सीख लेने की नसीहत दी है। इन हस्तियों में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, सीनियर वकील प्रशांत भूषण और बैंकर उदय कोटक शामिल हैं। 

उदय कोटक ने ट्वीट कर कहा है कि जलता हुआ श्रीलंका बता रहा है कि क्या नहीं करना चाहिए। कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने ट्वीट किया, ‘रूस-यूक्रेन के बीच जंग चल रही है और ये मुश्किल ही होता जा रहा है। देशों की असल परीक्षा अब है। न्यायपालिका, रेग्युलेटरी अथॉरिटीज, पुलिस, सरकार, संसद जैसी संस्थाओं की ताकत मायने रखेगी। वो करना जो सही है, लोकलुभावन नहीं, महत्वपूर्ण है। एक ‘जलता लंका’ हम सबको बताता है कि क्या नहीं करना चाहिए।’ उदय कोटक की टिप्पणी में किसी का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन उनकी राय को मोदी सरकार के लिए एक सलाह के तौर पर भी कुछ लोग देख रहे हैं। हालांकि एक दौर में वह मोदी सरकार के समर्थकों में से एक रहे हैं। 

गुहा बोले- श्रीलंका के हालात भारत के लिए चेतावनी

इस बीच एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने श्रीलंका के हालातों को भारत के लिए चेतावनी करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘श्रीलंका एशिया का सबसे समृद्ध देश हो सकता था। उनके यहां साक्षरता, स्वास्थ्य सेवाएं, लिंगानुपात की दरें ऊंची थीं। लेकिन सिंहला और बौद्ध बहुसंख्यकों की वजह ये देश बर्बाद हो गया।’ उन्होंने ये भी कहा कि अगर एक धर्म और एक भाषा को महत्व दिया गया तो भारत का हाल भी श्रीलंका जैसा होगा। कुछ ऐसी ही राय वकील प्रशांत भूषण ने भी जाहिर की है। उन्होंने कुछ अखबारों की कटिंग्स को ट्विटर पर शेयर कर भारत और श्रीलंका के हालातों की तुलना की है। 

प्रशांत भूषण ने अखबारों की कटिंग शेयर कर भारत से की तुलना

उन्होंने इसके साथ लिखा है, ‘श्रीलंका के सत्ताधारियों ने बीते कुछ सालों में जो किया और भारत के सत्ताधारी जो आज कर रहे हैं, उनमें आपको कुछ समानता दिख रही है? क्या भारत में इसके परिणाम भी वैसे ही होंगे जैसे आज श्रीलंका के हालात हैं?’ गौरतलब है कि श्रीलंका में हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं और अर्थव्यवस्था इतनी कमजोर हो चली है कि विदेशी मुद्रा भंडार घटकर केवल 50 अरब डॉलर तक आ गया है। वहीं, श्रीलंका का दूसरे देशों से लिया कर्ज़ भी बढ़कर 51 अरब डॉलर तक जा पहुंचा है। 

Leave a Reply

Next Post

MP पंचायत चुनाव: OBC आरक्षण पर कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका लगाएगी सरकार, शिवराज का विदेश दौरा रद्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 10 मई 2022। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में 15 दिन में पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। इस बार OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण के बिना ही पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर […]

You May Like

सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब....|....भारत की ऐतिहासिक जीत पर जश्न में डूबा देश, सड़कों पर उतरे लोग....|....गया से ग्लैमर तक: अरविंद कुमार सिन्हा की जज़्बे भरी उड़ान