एमपी में आउटसोर्स और प्राइवेट कंपनियों पर भी लागू होगा 27% OBC आरक्षण, कांग्रेस से मुद्दा छीनने की की कोशिश में सरकार!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 29 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही आउटसोर्स भर्तियों में भी आरक्षण लागू होगा। यही नहीं, निजी कंपनियों को भी आरक्षण रोस्टर का पालन करना होगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘सभी दलों ने एकजुट होकर विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका के माध्यम से 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने पर सहमति दी है’

सरकार का कांग्रेस से मुद्दा छीनने का प्रयास!  
कांग्रेस लंबे समय से 27% ओबीसी आरक्षण को राजनीतिक मुद्दा बनाए हुए थी और सरकार को घेर रही थी। बैठक के जरिए भाजपा ने कांग्रेस से यह मुद्दा छीनने और आरक्षण का श्रेय खुद लेने का प्रयास किया।

बिहार चुनाव को साधने की रणनीति
सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस निर्णय के जरिए बिहार और झारखंड जैसे चुनावी राज्यों में ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है। आशंका थी कि यह मुद्दा चुनाव में कांग्रेस और विपक्षी दल उठा सकते हैं।

कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस ने बैठक में मांग की कि आरक्षण की कानूनी अड़चनों का जल्द समाधान किया जाए ताकि छात्रों और युवाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके। कांग्रेस ने यह भी कहा कि पिछले छह साल तक ओबीसी आरक्षण रोकने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया की सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमा "बूमरैंग का राजा” का भव्य अनावरण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 अगस्त 2025। (अनिल बेदाग) : गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई ने इतिहास रच दिया है। चांदिवली, अंधेरी ईस्ट स्थित बूमरैंग टॉवर में आज दुनिया की सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमा “बूमरैंग का राजा” का भव्य अनावरण हुआ। 26 फीट ऊंची और पूरी तरह से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की