योगी आदित्यनाथ बोले- महिलाओं का सम्मान करने वाला समाज ही विकास की बुलंदियों को छुएगा है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि वही समाज सशक्त होगा और विकास की बुलंदियों को छुएगा जहां नारी का सम्मान होगा। आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर यहां राम कथा पार्क से ”मिशन महिला सारथी” की शुरुआत करने के दौरान यह टिप्पणी। उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 51 नई बसों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों के मुताबिक, इन बसों में चालक और परिचालक महिलाएं होंगी। अपने संबोधन में आदित्यनाथ ने कहा, ”वास्तव में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनका स्वावलंबन यह सदैव से एक चुनौती का विषय रहा है और इसीलिए भारतीय समाज ने सदैव से इस विषय को प्रमुखता से आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि वही समाज सशक्त होगा, आत्मनिर्भर होगा और सर्वांगीण विकास की बुलंदियों को छूता हुआ दिखाई देगा “जहां नारी का सम्मान होगा, उनकी गरिमा की रक्षा होगी और वह स्वावलंबी होंगी।” ‘मिशन महिला सारथी’ पर मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की सराहना करते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि महिलाएं अमुक काम नहीं कर सकती हैं, उन्हें राज्य परिवहन निगम ने गलत साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब महिला चालक भी हैं और परिचालक भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाएं स्वावलंबी होंगी और उनका सम्मान होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और शासन के अन्य विभागों में डेढ़ लाख से अधिक ‘बेटियों’ को रोज़गार उपलब्ध कराया गया है और अब परिवहन निगम द्वारा बसों में महिलाओं को चालकों एवं परिचालकों के तौर पर रोजगार देकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने अयोध्या में छोटी देवकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। आदित्यनाथ ने अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। 

Leave a Reply

Next Post

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के साथ मेरा पुराना नाता है-अनिल कपूर

शेयर करेअनिल कपूर ने मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के नए स्टोर का उद्घाटन किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 अक्टूबर 2023। देश के सबसे बड़े आभूषण ब्रांडों में से एक मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने बोरीवली में मुंबई का अपना 7वां स्टोर लॉन्च किया है. प्रसिद्ध अभिनेता एवं मालाबार गोल्ड एंड […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप