केजरीवाल, मनीष और सत्येंद्र को जहर की पुड़िया दे दो…संजय सिंह ने ईडी की जांच पर उठाए गंभीर सवाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर भड़ास निकाली। आबकारी नीति मामले में जांच पर गंभीर सवाल उठाए। संजय सिंह ने आज प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ईडी की जांच कैसे एक झूठ का पुलिंदा है। बीजेपी जो मनीष सिसोदिया को लेकर बार-बार बोलती है कि 14 फोन-सिम नष्ट कर दिए, वो इसके बाद हाथ जोड़कर माफी मांगेगे। 

ईडी ने इस पर जो रिपोर्ट दाखिल की है वो सभी फोन अभी भी उनके पास है। कोई नष्ट नहीं किया गया, इसमें से 5 फोन खुद ईडी ने जब्त किए हुए है। मनीष सिसोदिया के घर में उनका परिवार उनके कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी का नंबर उठाया और बोला गया कि फोन नष्ट कर दिए गए, इन सबके IMEI नंबर बता रहे हैं कि ये फोन अभी भी ईडी के पास हैं। उन्होंने कहा कि अगर इतनी दिक्कत है तो केजरीवाल, मनीष और सत्येंद्र को जहर की पुड़िया दे दो।

उन्होंने कहा कि ये ईडी की जांच के झूठ का पुलिंदा है। ये लोग अब सबूत मिटाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी वालों को मैं बोलना चाहता हूं कि अगर इतनी ही दिक्कत है तो जहर की पुड़िया बनाकर सभी को बांट दो। केजरीवाल, मनीष और सत्येन्द्र जैन सभी को ये जहर की पुड़िया दे दो, सब खत्म कर दो। कोर्ट में झूठ बोला जा रहा है. परिवार के लोगों का नंबर बता के ये बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया द्वारा फोन नष्ट कर दिए गए। अब बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए। एक आदमी जो लाखों बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम कर रहा था उसे क्यो बदनाम कर रहे हैं?  

Leave a Reply

Next Post

अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर लिखा- शत-शत नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में ‘अंबेडकर जयंती’ के अवसर पर संसद भवन के लॉन में डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भी माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. लॉन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट