पैट कमिंस, शाहीन अफरीदी नहीं, बल्कि भारत के इस गेंदबाज के सामने जोस बटलर का नहीं चलता बल्ला, खुद क्रिकेटर ने किया खुलासा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. बटलर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में 131 रन की पारी खेली, यह उनके वनडे करियर का 11 शतक था. बटलर ने वनडे में पांचवें क्रम या उससे नीचे आकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बटलर ने पांचवें नंबर से नीचे बैटिंग करते हुए कुल 8 शतक लगाए हैं. ऐसा कर उन्होंने धोनी, युवराज सिंह को पछाड़ दिया है. माही औऱ युवी ने नंबर 5 या उससे नीचे आकर अपने वनडे करियर में 7 शतक लगाए थे. वहीं, एबी डिविलियर्स, इयोन मॉर्गेन और सायमंड्स ने अपने वनडे करियर में नंबर 5 या उससे नीचे आकर कुल 6 शतक लगाए थे।

बटलर ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. हर तरफ उनकी बल्लेबाजी की तारीफ हो रही है. वहीं, इंग्लैंड के कप्तान ने उस बॉलर के नाम का भी खुलासा किया है जिसके सामने उनकी बल्लेबाजी फीकी पड़ जाती है. वह गेंदबाज नो तो शाहीन अफरीदी हैं, ना ही पैट कमिंस हैं और ना ही रबाडा हैं, बल्कि वह गेंदबाज भारत के जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह के बारे में बटलर ने बात की और उन्हें सबसे खतरनाक गेंदबाज बताया है।

दरअसल, जब उनके पूछा गया कि अबतक आपने अपने करियर में सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जिसका उन्होंने सामना किया है वह कौन गेंदबाज हैं. इस सवाल पर बटलर ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया. बता दें कि T20I में बुमराह ने बटलर को 4 बार आउट किया है. वहीं, वनडे में बुमराह औऱ बटलर का आमना-सामना ज्यादा नहीं हुआ है. लेकिन उम्मीद है कि इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में बुमराह का सामना बटलर के साथ होगा।

Leave a Reply

Next Post

मछली मारने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत

शेयर करेस्थानीय लोगों में दहशत, जिले में बाघ द्वारा किसी इंसान का शिकार किए जाने की ये पहली घटना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मनेंद्रगढ़ 04 फरवरी 2023। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कछौड़ गांव में बाघ ने मछली पकड़ने के लिए गए एक युवक का शिकार कर लिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज