विवाह पंचमी पर निकली झांकी पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई लोग जख्मी; पुलिस छावनी में बदला इलाका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दरभंगा 07 दिसंबर 2024। दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर में विवाह पंचमी के मौके पर निकाली जा रही झांकी पर उपद्रवियों द्वारा पथरबाजी की गई है। देखते ही देखते कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शुक्रवार रात जब बाजितपुर से विवाह पंचमी के मौके पर झांकी निकाली जा रही थी तब धार्मिक स्थल में बैठे लोगों ने लाठी डंडे और पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ विकाश कुमार सदर सिटी एसपी डीएसपी अमित कुमार सहित भारी संख्या पहुंची पुलिस में मामले को शान्त करा लिया है। हालांकि, स्थिति तनावपूर्ण है। इलाके में भारी संख्या पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 

देखते ही देखते होने लगा पथराव

बताया जाता है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तरौनी गांव विवाह पंचमी पर झांकी निकलकर बाजितपुर की तरफ जा रही है। इस दौरान बाजितपुर में झांकी के पहुंचने पर दोनों समुदाय के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट में तब्दील हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे सिटी एसपी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत करा लिया है। 

सीसीटीवी खंगाल रही दरभंगा पुलिस

इस सम्बंध में सिटी एसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। घटना की जांच के बाद उचित कार्यवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज आने के बाद मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

Next Post

परी चौक पर दिल्ली कूच के लिए पहुंचे 60 से अधिक किसान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   ग्रेटर नोएडा 07 दिसंबर 2024। 10 फीसदी भूखंड समेत मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत शनिवार को दिल्ली कूच करने पहुंचे 60 से अधिक किसान और महिलाओं को परी चौक से गिरफ्तार कर लिया। सभी को लुकसर जेल भेज दिया है। किसान जत्थों के […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर