कांग्रेस जो कहती है वो पूरा करती है – दीप्ति प्रमोद दुबे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 फरवरी 2025। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने जनसंपर्क के दौरान अनेक स्थानों पर रोड शो की एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित की। दीप्ति दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता की मांगों के अनुरूप जन घोषणा पत्र जारी कर नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास योजनाओं को सामने रखा है। कांग्रेस की निगम परिषद बनेगी तो तालाबों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण के साथ घाट और तालाब में महिलाओं के लिए चेंजिंग  रूम बनवाने,निगमों में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।

दीप्ति प्रमोद दुबे ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कर्मचारी अपनी समस्याओं को साझा की। अनियमित कर्मचारियों की जो समस्या है उसका समाधान किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी खोखले वादे नहीं करती जो कहती है वह करती है। हम श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को 2000 रु. से बढ़ाकर 5000 रु. की सहायता देंगे। युवाओं के लिए यूथ हब बनाने, आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान देने, शहर को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाने, जन्म- मृत्यु और मैरेज सर्टिफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान करने, संपत्ति कर नियमित समय पर भुगतान करने वाले को विशेष छूट देने, चौक-चौराहे पर सीसी कैमरा लगाने, महिला सुरक्षा हेतु टीम गठित करने, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरी खोलने सहित जो वादा किया गया है उसको पूरा किया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

'चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना होगा', उपचुनाव को लेकर फिसली अखिलेश यादव की जुबान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 06 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी तरीके से चुनाव लड़ती है। चुनाव आयोग मर गया है। हमें उन्हें सफेद कपड़ा […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन