विदेशी फंडिंग वाले चार हजार से अधिक मदरसों पर होगी कानूनी कार्रवाई, पिछले साल सर्वे में 8441 मिले थे अवैध

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 22 मई 2023। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। मदरसों की फंडिंग पर सरकार की विशेष नजर है। सरकार के रडार पर 4000 से ज्यादा मदरसे हैं, जो गल्फ कंट्री के पैसों से चल रहे है। इन अवैध मदरसों पर सरकार अब कार्रवाई करेंगी। इसके लिए सरकार के हाथ एक महत्वपूर्ण जानकारी लगी है। बता दें कि, प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों का पता लगाने और उनकी जानकारी लेने के लिए सरकार द्वारा मदरसा सर्वें (Madrasa survey) कराया गया था। जिसके बाद पता चला कि प्रदेश में 8441 मदरसे अवैध रुप से चल रहे है। मदरसा सर्वे के दौरान ही सरकार के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी लगी थी। सरकार के पास यूपी के पूर्वांचल में गल्फ कंट्री के चंदे पर चलने वाले मदरसों की लंबी फेहरिस्त है। इस मामले में सरकार जल्द एक्शन लेगी और बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

इस मामले पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकारियों का पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भी मंथन हो चुका है। प्रदेश सरकार ने पिछले साल प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इस बाबत बैठक हुई थी। 12 बिंदुओं पर कराए गए सर्वे में एक महत्वपूर्ण बिंदु यह भी था कि मदरसों की आय का स्रोत क्या है? इस दौरान उन अवैध मदरसों की जानकारी निकाली गई, जिन्होंने मान्यता नहीं ली गई थी।

अवैध मदरसों पर होगी कानूनी कार्रवाई
सर्वे के दौरान खास तौर से उप्र-नेपाल बॉर्डर के जिलों में तो इस तरह के मदरसों का जाल मिला था। सिद्धार्थनगर में 500 से ज्यादा, बलरामपुर में 400 से ज्यादा, लखीमपुर खीरी में 200, महराजगंज में 60, बहराइच तथा श्रावस्ती में 400 से ज्यादा मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले थे। इनमें से ज्यादातर मदरसा संचालकों ने यह बताया कि उनके मदरसे चंदे और जकात से चल रहे हैं पर इनमें चार हजार से ज्यादा मदरसों में विदेशी फंडिंग की बात सामने आई। दरअसल मदरसा संचालकों ने बताया कि उन्हें मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली , हैदराबाद सहित कई महानगरों से फंड मिलता है पर यह सामने आ रहा है कि इन शहरों के जरिए सऊदी अरब व अन्य देशों से भी यहां पैसा आता है। अब ऐसे मदरसों पर कानूनी कार्रवाई की बात सामने आई है। सरकार जल्द इस पर एक्शन लेगी।  

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल ने बेलतरा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात

शेयर करेक्षेत्रवासियों ने जताया सीएम भूपेश बघेल और त्रिलोक श्रीवास का आभार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 22 मई 2023। भेंट मुलाकात के दौरान विगत दिनों लगभग 1 सप्ताह पूर्व 12 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेलतरा विधानसभा आगमन हुआ,इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 204 करोड के निर्माण […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की