दीपिका के न्यू सीएचपी में आग लगने से 200 मीटर कन्वेयर बेल्ट खाक, कोयला परिवहन बाधित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 10 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में कन्वेयर बेल्ट आग लग गई। इसके चलते करीब 200 मीटर कन्वेयर बेल्ट खाक हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कन्वेयर बेल्ट जलने से कोयला परिवहन ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि आग से एसईसीएल को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि अफसरों का कहना है कि एक-दो दिन में उसे रिपेयर कर लिया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल की दीपका क्षेत्र में कोयला खदान है। यहां न्यू सीएचपी की कन्वेयर बेल्ट में आग लगी थी। बताया जा रहा है कि कन्वेयर का रोप ड्रम में फंस गया था। इससे ड्रम जाम हो गया। इसके बाद उठी चिंगारी से धुआं निकलने लगा। आग कन्वेयर बेल्ट तक फैल गई और ऊपर की ओर तेजी से उठने लगी। सूचना मिलने पर एसईसीएल की दो दमकल मौके पर पहुंच गईं। फायरकर्मियों ने एक घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान कन्वेयर बेल्ट का बड़ा हिस्सा जल चुका था। 

कन्वेयर बेल्ट के जरिए खदान से निकलने वाले कोयले का परिवहन कर ट्रकों तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद आगे सप्लाई होता है। बेल्ट के जलने से फिलहाल परिवहन रुक गया है। हादसे के चलते करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। मौके पर एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए थे। उन्होंने हादसे की जानकारी ली है। अफसरों का कहना है कि तीन में से एक सर्किट से कोयला सप्लाई बाधित हुई है। दो अन्य सर्किट चालू होने से डिस्पैच और उत्पादन में असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रिटी जिंटा ने बताई दिव्यांग की मदद न करने की वजह, बोली- मैं शांत रही क्योंकि...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिलली 10 अप्रैल 2023। अभिनेत्री-उद्यमी प्रिटी जिंटा ने मुंबई की अपनी हाल की यात्रा के दौरान दो मौकों पर कथित तौर पर परेशान किए जाने के बारे में बात करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने उन्हें हिलाकर रख दिया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास