प्रदेश में अब ‘बाइक पेट्रोलिंग ट्रूप’ को ‘चीता मोबाइल’ के नाम से जाना जाएगा, कल से होगी शुरुआत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 16 सितंबर 2022। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के थानों के पेट्रोलिंग बाइक ट्रुप को एकरूपता लाते हुए चीता मोबाइल के नाम से जाना जाएगा। अभी कुछ जगह चीता मोबाइल के नाम से जाना जाता है। लेकिन अब पूरे प्रदेश में बाइक पेट्रोलिंग चीता मोबाइल के नाम से जानी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को कूनो के कार्यक्रम के दौरान साइरन बजा कर इसकी शुरुआत की जाएगी। गृहमंत्री ने चीता नाम देने के पीछे की वजह पूछने पर बताया कि चीते जैसी तेज रफ्तार के साथ एमपी पुलिस काम करती है। तेजी और ताकत के लिए चीता वाहन नाम दिया गया है।

केजरीवाल रेवड़ीवाल बन गए हैं
मिश्रा ने केजरीवाल को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि वास्तव में अब आम आदमी पार्टी का मुखौटा उतर गया है। जिस तरह अरविंद केजरीवाल रेवड़ीवाल बन गए है। अब हद हो गई है कि देश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके व्यवहार की शिकायत चुनाव आयोग से की है। किस तरह से केजरीवाल रेवड़ीवाल बने हुए है। किस तरह से लालच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को देने की कोशिश कर रहे है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है।

नरसिंहपुर रिश्वत मामले में चार निलंबित
नरसिंहपुर जिले की आमगांव चौकी में रिश्वत के मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चौकी प्रभारी दीप्ति मिश्रा सहित 4 लोगो को निलंबित कर दिया गया है। पकड़ी गई अवैध शराब मामले में शामिल लोगों के साथ अन्य लोगो से पूछताछ के दौरान मामला सामने आया था। आरोप है कि निलंबित पुलिस कर्मियों ने शराब मामले से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी।
 
इंदौर की जनता को दी बधाई

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को राष्ट्रीय पयर्टन पुरस्कार मिलने पर वहां के जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, नगर टीम और इंदौर की जनता को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर बने मुंबई इंडियंस के नए कोच, महेला जयवर्धने की लेंगे जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 सितंबर 2022। दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के नए कोच बनाए गए हैं। वह श्रीलंका के महेला जयवर्धने का स्थान लेंगे। बाउचर ने 12 सितंबर को यह एलान किया था कि वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर