मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलरामपुर 17 मई 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है जिसमें रामभक्तों की जीत सुनिश्चित है।  बलरामपुर जिले की उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रेहरा बाजार में गोण्डा लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुये योगी ने कहा ‘‘ अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि पर रामलला विराजमान की रणनीति बलरामपुर जिले में ही 1949 में बनायी गयी थी, इसलिए सही मायने में रामलला पर पहला हक बलरामपुर जिले का है। उन्होंने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि कांग्रेस और सपा के वश की बात रामलला का मंदिर बनाना नहीं था क्योंकि वे रामद्रोही है। रामलला विराजमान का कार्य सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में ही संभव था और ये ताकत जनता ने भाजपा को दी है। योगी ने कहा कि जनबल से ही असंभव कार्य भी संभव हो रहे है। रामलला विराजमान केवल हमारी पीढ़ी ही नही बल्कि भावी पीढि़यों और परलोक में पूर्वजो के संकल्प की पूर्ति है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण लोक परलोक दोनों के लिए पुण्य की भागीदारी है।       

योगी ने कहा कि 2024 के इस चुनाव के पूरे हुये चार चरणों मे 285 सीटों पर मतदान हो चुका है और सम्पूर्ण देश मे बस एक ही नारा गूंज रहा कि अबकी बार, चार सौ के पास एक बार फिर मोदी सरकार। ये चुनाव रामद्रोहियों और रामभक्तों के बीच है। जो रामविरोधी है वो राष्ट्र विरोधी भी है द्य आतंक को प्रोत्साहित करने वाले लोग है। विरोधी दलों पर जमकर बरसते हुए योगी बोले कि सपा कांग्रेस के समय मे भ्ष्टरचार चरम पर था सुबह सुबह नित्य एक नए भ्ष्टरचार का समाचार आता था और आतंकी घटनाओं आये दिन होती थी, लेकिन अब तो भारत मे पटाखा भी दग जाए तो पाकिस्तान भय वश कहता है कि मेरा हाथ नही है। उन्होंने भाजपा सरकारों के कामकाज और नीतियों की सराहना की तो विपक्षी सरकारों को जमकर कोसा। उन्होंने मोदी सरकार और अपनी सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि देवीपाटन मण्डल में गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट के साथ एक्सप्रेस वे जैसी बेहतरीन सडकों का जाल भाजपा सरकारों ने बिछाया। 

Leave a Reply

Next Post

फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 19 मई 2024। एमी विर्क और सोनम बाजवा की कॉमेडी, रोमांस एंटरटेनर कुड़ी हरियाणे वल दी (पंजाबी), छोरी हरियाणे आली (हरियाणवी) का टीजर आ गया है और इस गर्मी में दर्शकों के लिए एक रंगीन उपहार का वादा करता है! यह जट्ट और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप