जोधपुर में फिर बवाल! ईद के दौरान दो पक्षों में पत्थरबाजी, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़; पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जाेधपुर 03 मई 2022। जोधपुर में लाउडस्पीकर पर हुआ बवाल अभी थमा नहीं है। अब एक बार फिर वहां दो पक्षों के बीच हिंसा हुई है। बताया जा रहा है कि ईद की नमाज के दौरान यह हंगामा बरपा। पुलिस ने इस हंगामे को शांत करने के लिए एक बार फिर लाठीचार्ज किया है। हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की तरफ से आंसूगैस के गोले भी छोड़े गये हैं।

बताया जा रहा है कि यहां पुलिस ने एक बार फ्लैग मार्च शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, आज ईद की नमाज के दौरान वहां भीड़ थी तब ही यह बवाल हुआ है। हंगामा कर रहे लोगों ने करीब एक दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। इन गाड़ियों के कांच टूटे हैं। पुलिस की चार गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास,सहित भाजपा के कई नेताओं ने वहां धरना भी दिया है।इससे पहले जोधपुर के जालोरी गेट चोराहे पर सोमवार की देर रात लाउडस्पीकर व झंडे हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया था। दोबारा फिर इसी जगह पर हंगामा शुरू हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समुदाय के लोग स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुंद बिस्सा की मूर्ति पर लगे झंडे को लेकर और जालोरी इलाके में ईद को लेकर टांगे गए बैनर को लेकर नारे लगाने लगे। 

प्रदर्शनकारियों ने झंडा और बैनर को हटा दिया। जिसकी वजह से यहंगामा शुरू हुआ। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और फिर दो पक्षों के बीच हंगामा शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। 

इंटरनेट सेवा बंद

जोधपुर शहर में देर रात पथराव की घटना के बाद रात दो बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शहर में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार एक बजे से अनिश्चित काल के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस ने सवेदनशील क्षेत्रों व घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।शहर में देर रात हुए पथराव में डीसीपी भुवन भूषण यादव, एसएचओ अमित सियाग सहित दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। इन सब के बीच जोधपुर ज़िला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर में इंटरनेट सेवा को अनिश्चित काल के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे।

चार मीडियाकर्मियों को पुलिस ने पीटा
उधर, पथराव व हिंसा की घटना का कवरेज करने वाले मीडियाकर्मी पुलिस के गुस्से का शिकार बन गए। पुलिसकमिर्यों ने चार मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। 

CM ने की शांति की अपील

इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गहलोत ने मंगलवार की सुबह ट्वीट किया, ”जोधपुर के जालौरी गेट के निकट दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, ”जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Next Post

ईद पर दो साल बाद ताजमहल में हुई नमाज: मस्जिदों में उमड़े अकीदतमंद, मथुरा की ईदगाह मस्जिद में अमन-चैन की दुआ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   आगरा 03 मई 2022। ईद के मौके पर मोहब्बत की मिसाल ताजमहल अकीदतमंदों से गुलजार हो गया। दो साल बाद ताजमहल की शाही मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप