छत्तीसगढ़ में शुरू हुई गुलाबी ठंड, अंबिकापुर बना सबसे ठंडा शहर, तीन दिन में और गिरेगा तापमान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 08 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई है। शनिवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ़ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में ‘गुलाबी ठंड’ का असर बना रहेगा। 

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर और दुर्ग में भी पारा धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है। फिलहाल तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही रातें और ठंडी महसूस होंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इससे दिन में धूप हल्की गुनगुनी और रातें सर्द हो रही हैं। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, और अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इस साल सर्दी का असर सामान्य समय से कुछ दिन पहले दिखने लगा है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति व्यापार करना अब गैरकानूनी, सरकार ने जारी किए नए नियम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में बिना अनुमति कोई भी व्यापार नहीं किया जा सकेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ नगरपालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम 2025’ की अधिसूचना जारी कर दी है। ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव