9 अगस्त क्रांति-दिवस पर कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान- शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करे

ब्लाक मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों के साथ-साथ राजीव भवन में हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/09 अगस्त 2020। आज अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन सहित सभी जिला और ब्लाक मुख्यालयों में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये आज अगस्त-क्रांति दिवस के अवसर पर आजादी के शहीद वीर योद्धाओं को श्रद्धांजली अर्पित करते हुये स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी और शहीदों के साथ-साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों पर मार्ल्यापण अर्पित किया। अगस्त क्रांति दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, प्रकोष्ठ एवं विभाग भी शामिल हुये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, पं. नेहरू सहित कांग्रेस के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन 9 अगस्त 1942 को मुबंई में ग्वालियर टैंक मैदान में कांग्रेस की कार्यकर्ता अरूणा आशाफली ने तिरंगा फैलाकर अंग्रेजो भारत छोड़ों आंदोलन की शुरूआत की। देश भर में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों भारत छोड़ों की आवाज बुलंद की। अंग्रेजों का दमनचक्र चला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां हुई लेकिन अंततः देश आजाद हुआ। अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों मुरली खंडेलवाल, चंद्रकात पांडेय, धर्मेन्द्र पांडेय, बबीता नत्थानी, सुधा कसार, प्रदीप नारायण तिवारी, शैलेन्द्र राठौर, राजेन्द्र उमाटे, शंकर नायडू, सुनील बाजारी का सम्मान किया।

 इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, संचार विभाग सदस्य रमेश वर्ल्यानी, संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग सदस्य संदीप साहू, संचार विभाग सदस्य अमित श्रीवास्तव, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, प्रवक्ता विकास तिवारी, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, अजय गंगवानी, प्रदेश सचिव सुशील शर्मा, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, इदरीश गांधी, अंकित बागबाहरा, दिनेश फुटान, सारिक रईस खान, विनोद कुमार नायक, जी श्रीनिवास, राजमहंत, राईस किंग खुंटे, बंशी कन्नौजे, राजमहंत शिवचरण बघेल, शबीर खान, समीर खान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु ने कहा - कमाई से ज्यादा देश के लिए अधिक से अधिक मेडल जीतने पर फोकस

शेयर करेसिंधु का लक्ष्य पैसे से ज्यादा खिताबी जीत हासिल करने पर है विज्ञापनों की शूटिंग करना पसंद करती हैं वर्ल्ड चैम्पियन सिंधु भारत की बैडमिंटन स्टार और वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु अपनी कमाई से ज्यादा देश के लिए अधिक से अधिक मेडल जीतने पर फोकस करना चाहती हैं. सिंधु […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही