जशपुर में मोबाइल टावर पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक रूप से थी परेशान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 26 मई 2026। जशपुर के कुनकुरी थाना क्षेत्र के धुमाडांड गांव की एक 22 वर्षीय युवती ने कुनकुरी थाने के सामने स्थित टावर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां के अनुसार, नीलिमा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसे मोबाइल देखने की ज्यादा आदत थी। परिजनों ने बताया कि युवती का बगीचा सेमरडीह गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ रहती थी। साल भर पहले भी एक मामूली विवाद के बाद उसने आम के पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था। परिजनों ने उसका कई जगह इलाज और झाड़-फूंक भी कराया था, जिससे कुछ समय के लिए उसकी स्थिति ठीक हो जाती थी, लेकिन बाद में मानसिक हालत फिर बिगड़ जाती थी। मां ने बताया कि वह अक्सर मोबाइल पर फांसी लगाने से जुड़े वीडियो देखा करती थी, और मना करने पर भी नहीं मानती थी।

घटना के एक दिन पहले दोपहर में किसी का फोन आने पर कहीं चली गई थी। रात आठ बजे जब मां ने उससे फोन पर बात की, तो उसने घर लौटने की बात कही। लेकिन वह वापस नहीं आई। पुलिस के अनुसार, रात करीब 3 बजे पेट्रोलिंग टीम को युवती होलीक्रॉस अस्पताल के पास घूमती हुई मिली थी। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाकर घर भेजे जाने पर वह घर की ओर रवाना भी हो गई थी। इसके बाद तड़के करीब 4 बजे उसने खुद डायल 112 पर कॉल करके कहा कि कुनकुरी थाने में कोई नहीं है। जब 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो युवती ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह सिर्फ यह देखना चाहती थी कि सूचना मिलने पर पुलिस कितनी जल्दी पहुंचती है।

सुबह करीब 5 बजे, उजाला होने पर थाने के सामने रहने वाले एक शख्स ने अपने घर की छत से देखा कि एक युवती पुलिस थाने के टावर पर चढ़ी हुई है और मोबाइल पर बात कर रही है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने डायल 112 से युवती का नंबर लेकर उससे बात की और उसे नीचे उतरने के लिए मना लिया। युवती नीचे उतरने को तैयार भी हो गई थी, लेकिन इसी बीच वह मोबाइल पर फिर से कोई वीडियो देखने लगी और अचानक टावर पर ही फांसी के फंदे पर झूल गई।

Leave a Reply

Next Post

प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार सख्त, एक्शन प्लान तैयार; आयोगों को मिले कड़े निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 26 मई 2026। बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाने को लेकर सरकार ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर की अध्यक्षता में रविवार को विभिन्न नियुक्ति एवं […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज