तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

देहरादून 10 मार्च 2021। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत ने शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य में शुरू हुआ सियासी उठापटक भी खत्म हो गया है। भाजपा सांसद रावत को विधायक दल की बैठक में आज ही नेता चुना गया था। जिसके बाद उन्हें राज्य की सत्ता पर काबिज होने का मौका मिला है।

तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘वे अपने साथ विशाल प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव लेकर आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा।’

मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आज देहरादून में विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इनका नाम प्रस्तावित किया था जिसपर सभी ने सहमति जताई।

तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके नाम पर मुहर लगने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई थी। विधायकों ने भी उन्हें बधाई दी थी। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में विकास को गति मिलेगी।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वे ‘सबका साथ-सबका विकास’ मॉडल पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कल्याणकारी योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करेंगे। मीडियो से अनौपचारिक बात करते हुए तीरथ ने कह कहा कि समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत का पिछले चार साल का कार्यकाल बेहतरीन था और उनके द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

तीरथ सिंह रावत का परिचय

तीरथ सिंह रावत वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री चुने गए। इसके बाद 2013 उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधानसभा से विधायक निर्वाचित होकर तीरथ सिंह रावत 2013 में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने।

फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक तीरथ सिंह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है, वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश विधानसभा में कोरोना की दस्तक, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ हुईं पाजेटिव

शेयर करेप्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 516 पूर्व मंत्री ने संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 10 मार्च 2021। मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ता जा रहा है। 57 दिन बाद बुधवार को कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी