यूपी चुनाव 2022 : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारी गहमागहमी के बीच किया नामांकन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्रयागराज 03 फरवरी 2022। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सिराथू विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। केशव प्रसाद के साथ सिराथू के निवर्तमान विधायक लाल बहादुर के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता मौजूद रहीं। सिराथू से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को करीब 12.30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले डिप्टी सीएम ने कड़ा में मां शीतला माता का दर्शन पूजन किया।

इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रहीं। डिप्टी सीएम के नामांकन में भाजपाई दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अपना दल (एस) सुप्रीमो अनुप्रिया पटेल भी नामांकन में आएंगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सुबह सबसे पहले अपने घर में मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद अपनी माता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शीतला मंदिर पहुंचे और विधि विधान से देवी की पूजा की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और परिवार के लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Next Post

केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ नहीं लड़ेंगी पल्लवी? सपा और अपना दल कमेरावादी में खटास; जानें पूरा विवाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 03 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान में जहां अब एक सप्ताह का ही समय रह गया है, समाजवादी पार्टी गठबंधन में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सपा और अपना दल (कमेरावादी) के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ […]

You May Like

एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा