स्मृति मंधाना ने शतक जड़ रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2021। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वह भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने डे/नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाया है। इसके अलावा वह भारत की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट मैच में शतक लगाया है। यह मंधाना का पहला टेस्ट शतक है। आस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली स्मृति भारत की पहली बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह पहली नॉन इंग्लिश महिला बल्लेबाज हैं जिन्होंने कंगारूओं की धरती पर शतक लगाया है। 

चौका लगाकर पूरा किया शतक

स्मृति मंधाना ने अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया। उन्होंने यह स्कोरिंग शॉट ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज एलियस पेरी की गेंद पर लगाया। मंधाना ने पहला टेस्ट शतक 170 गेंदों पर पूरा किया। उनके इस शतक के जरिए टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। 

तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय

स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा व्यक्गित स्कोर बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। कंगारू महिला टीम के खिलाफ  उनका स्कोर 108 रन नाबाद टेस्ट, 102 रन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 66 रन बनाए हैं। 

सबसे ज्यादा टेस्ट स्कोर बनाने वाली विदेशी खिलाड़ी

स्मृति मंधाना दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। उन्होंने 124 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में मंधाना ने मॉली हाइड को पीछे छोड़ दिया। 

महिला टीम का पहला डे/नाइट टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेला जा रहा टेस्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला डे/नाइट मैच है। जबकि, कंगारू टीम अपना दूसरा दिन/रात्रि का टेस्ट खेल रही है। इससे पहले कंगारू महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट खेल चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: म्यांमार से जुड़ी सीमाओं पर बढ़ रहा संघर्ष, एक फरवरी से अबतक भारत में प्रवेश कर चुके हैं 15 हजार रोहिंग्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2021। संयुक्त राष्ट्र संघ के अध्यक्ष एंतोनियो गुटेरस ने महासभा की बैठक के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि म्यांमार में तख्तापलट के बाद से अबतक 15000 से ज्यादा लोग भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। अपनी रिपोर्ट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की