मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान राजनांदगांव क्षेत्र के लिए 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 22 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के। 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिनमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन एवं 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 7 करोड़ 96 लाख 79 हजार रूपए के 3 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रूपए का एक कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग के अंतर्गत 6 करोड़ 11 लाख 3 हजार रूपए के कार्य का लोकार्पण किया गया।

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव के अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख 55 हजार रूपए के 7 कार्य, कार्यपालन अभियंताा जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 2 करोड़ 67 लाख 25 हजार रूपए का 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 15 लाख रूपए का 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 14 करोड़ 4 लाख 59 हजार रूपए के 7 कार्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव के अंतर्गत 23 करोड़ 75 लाख रूपए के एक कार्य का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस जन संवाद केन्द्र भवन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस जन संवाद कक्ष का उद्घाटन किया। पुलिस जन संवाद कक्ष के निर्माण होने से आम जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठकें यहां आयोजित की जा सकेंगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव परिसर में पुलिस जन संवाद केन्द्र भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें महत्वपूर्ण पर्वों के अवसर पर या कानून और व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर सभी समाज प्रमुखों को आमंत्रित कर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक एवं आपराधिक प्रकरणों में पुलिस को मिली सफलता के संबंध पत्रकारवार्ता की जा सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022ः रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू

शेयर करेशहर के तीन बड़े खेल मैदानों में होगी 14 खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 23 नवम्बर 2022। छत्तीसगढ़ी लोक खेलो के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का दूसरा चरण रायपुर जिले में शुरू हो गया है। आज पंचायत एवं ग्रामीण […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान