बेकरी व्यवसाय से जुड़कर समूह की महिलाओं ने बनाई अलग पहचान : कई प्रकार के केक बनाकर एक माह में कमाए 36 हजार रुपए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 7 अगस्त 2021। अपने हुनर और हौसले से छोटे से गांव बावनकेरा की महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बना ली है। उनकी यह पहचान बनी है उनके द्वारा बनाए जा रहे बेकरी सामानों और अलग-अलग प्रकार के डिजाइन वाले केक से। गांव की इन महिलाओं ने केक विक्रय कर एक माह में 36 हजार रूपये का मुनाफा कमाया है।
महासमुंद जिले के बावनकेरा गांव में जय मां शारदा महिला स्व-सहायता समूह की इन महिलाओं ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विगत जून माह में केक बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने केक बनाने का ऑर्डर लेना शुरू कर दिया। गांव में ही उन्हें 25 जून से 30 जुलाई तक जन्मदिन, सालगिरह सहित अन्य समारोह के लिए 120 केक बनाने का ऑर्डर मिला, जिससे वे 36 हजार रूपए का मुनाफा कमा चुकी है। इससे महिलाओं में काफी उत्साह है। इनके द्वारा बनाए केक ग्राहकों को बहुत पंसद आ रहे हैं और केक खरीदने ग्रामीणों बाहर जाना नही पड़ रहा है। इनसे प्रभावित होकर गांव की अन्य महिलाएं भी बेकरी का काम सीखकर अपनी आमदनी बढ़ाना चाहती हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत् महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत महिला समूहों को कई प्रकार की आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। कई महिला समूह मिलकर हैण्डवॉश, फिनाईल, वाशिंग पाउडर, आचार, बड़ी-पापड़ का निर्माण करती हैं। अजीविका मिशन के तहत व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल करते हुए महिला समूहों द्वारा तैयार सामग्रियों को सिरपुर ब्रांड नाम से विक्रय किया जा रहा है। इसके लिए जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों में स्टॉल लगाए गए हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होने लगा है।

Leave a Reply

Next Post

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, विरोध कर रहे एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हिसार(हरियाणा ) 07 अगस्त 2021। हिसार में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पहुंचने का विरोध कर रहे किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चौटाला के आने की खबर मिलते ही भारी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण