सुरक्षाबलों के लिए चिंता: आतंकी कर रहे बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, कश्मीर में अफगानिस्तान से पहुंचे अमेरिकी हथियार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू कश्मीर 05 मई 2022। कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान जवानों के बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली अमेरिकी कवच भेदी गोलियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह गोलियां अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान में छोड़े गए हथियारों का हिस्सा बताई जा रही हैं। आतंकवादियों ने मेड इन कनाडा नाइट साइट्स का उपयोग भी किया है। यह अमेरिकी सैनिकों का बचा हुआ स्टॉक है।

सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में इस गंभीर मुद्दे पर हुई थी चर्चा 

इस गंभीर मुद्दे पर सेना के शीर्ष अधिकारियों ने अप्रैल में आयोजित सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में चर्चा की थी। कवच भेदी गोलियां बुलेटप्रुफ जैकेट को भेद देती हैं। इससे मुठभेड़ में शामिल सैनिकों के लिए समस्याएं पैदा हो रही हैं। सेना ने भी इन गोलियों से खतरे से निपटने के लिए उपाय खोजना शुरू कर दिया है।

अब स्तर 4 जैकेट का इस्तेमाल करेंगे जवान 

चिनार कोर के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने इन गोलियों का इस्तेमाल किया और कुछ बुलेटप्रूफ जैकेटों को भेद दिया है। अब तक जवान स्तर 3 जैकेट का उपयोग कर रहे थे। इस घटना के बाद अब स्तर 4 जैकेट का इस्तेमाल किया जाएगा। जो इन गोलियों का मुकाबला कर सकते हैं। 

अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल आतंकवादी घाटी में कर रहे

इससे पहले भी आशंका जताई गई थी कि अफगानिस्तान में बचे हुए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल आतंकवादी घाटी में कर रहे हैं। इसमें संचार उपकरण और अन्य हथियार शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान कश्मीर में आतंकियों से अमेरिकी एम-16 असॉल्ट राइफलें और एम-4ए कार्बाइन मिल चुकी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

RCB vs CSK : नहीं चला कप्तान धोनी का बल्ला, मैक्सवेल ने गेंदबाजी से जिताया मैच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 मई 2022। आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम को सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। चेन्नई अपने बाकी सभी मैच जीतकर भी अधिकतम 14 अंक हासिल कर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला