एंबुलेंस नहीं मिलने से घायल जीआरपी जवान की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 01 दिसंबर 2025। एम्बुलेंस नही मिलने के कारण रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायल जवान मौत के लिये स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ा गई है। एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण रायगढ़ में पदस्थ जीआरपी के जवान की मौत हो गई समय पर एंबुलेंस मिलता तो घायल जवान की इलाज हो जाती है और उसके जीवन बचाई जा सकती थी। प्रदेश में एंबुलेंस की व्यवस्था बेहद खराब है, एंबुलेंस नहीं मिलने कारण लगातार घटनाएं हो रही है कहीं पर गर्भवती महिला को खाट पर लादकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एंबुलेंस रास्ते में खराब होकर खड़ी हो जा रही है, डीजल खत्म हो रहा है, एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार एवं ऑक्सीजन नहीं होने के कारण घायलों की मौत हो रही है, बार-बार सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है जिससे दुर्घटना में घायल मरीज का इलाज नहीं हो पा रहा है और उसकी मौत हो जा रही है। बस्तर संभाग में फूड पॉइजनिंग के दौरान भी बार-बार सूचना देने के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंच पाया जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई थी, एक प्रकार से स्वास्थ्य व्यवस्था खत्म हो गई है, लोगों का भरोसा सरकारी अस्पताल और सरकारी एंबुलेंस से उठ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार नहीं पा रहे हैं, सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं हो पा रहा है सरकारी एंबुलेंस मरीज को लाने के बजाय कहीं पर सीमेंट ढोते हुए पकड़े जा रहे हैं, शराब की तस्करी करते पकड़ा रहे हैं और यह सब स्वास्थ्य मंत्री के गैरजिम्मेदार होने के कारण हो रहे हैं रायगढ़ में एंबुलेंस नहीं मिलने कारण जीआरपी के घायल जवान की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार है इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

15 दिन बाद भी किसानों को धान बेचने परेशान होना पड़ रहा है - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 01 दिसंबर 2025। धान खरीदी को शुरू हुए 15 दिन हो गये लेकिन सरकार अभी तक खरीदी की व्यवस्था नहीं बना पाई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोसायटी में फैली अव्यवस्था के कारण किसान पंजीयन के लिए भटक रहे है, […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'