दंतैल हाथियों का आतंक, दो मकानों को पहुंचाया नुकसान; इलाके में 15 से अधिक हाथी, दहशत में ग्रामीण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायगढ़ 30 जून 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों का आतंक जारी है। बीती रात हाथियों के दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने दो मकानों को तोड़ा और साथ ही घर के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव जुनवानी में अपने दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। उसने ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचाया। घर मे रखे चावल को खा लिए। हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही हाथी ने बंगुरसिया गांव में भी एक मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था और घर के अंदर रखे करीब 3 बोरी चावल को भी खा लिया था। हाथी के द्वारा एक के बाद एक इस तरह मकानों को नुकसान पहुंचाये जाने से अब ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव के जंगलों में 15 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं। बीती रात हाथी के द्वारा 2 मकानों को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नुकसान का आकलन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

'बहुत आभारी हूं...', अनुष्का शर्मा ने टी20 विश्व कप जीत के बाद विराट कोहली के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 जून 2024। साउथ अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 रनों से जीतने के बाद टीम इंडिया सातवें आसमान पर है. यह जीत 11 वर्षों के बाद उनकी दूसरी जीत है। प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने जीत का जश्न मनाने के लिए […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज