अश्विन ने टेस्ट में रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 23 फरवरी 2024। इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच के दौरान भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अश्विन ने रांची में शुक्रवार (23 फरवरी) को इंग्लैंड की पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। अश्विन ने टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 100वां विकेट लिया। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बेन डकेट, ओली पोप और जैक क्राउली को आउट कर इंग्लिश टीम को शुरुआती तीन झटके दिए। उसके बाद अश्विन ने बेयरस्टो को आउट कर दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में वह 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले इंग्लिश टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

खास लिस्ट में दर्ज हुआ अश्विन का नाम
अश्विन किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 100 विकेट हासिल करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज गिफेन ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के मोनी नोबल ने इंग्लैंड, इंग्लैंड के विलफ्रेड रोड्स ने ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के गारफील्ड सोबर्स ने इंग्लैंड, इंग्लैंड के इयान बॉथम ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया है। अश्विन ने 23 मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ के खिलाफ 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा कर लिया। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ इयान बॉथम हैं। बॉथम ने ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ 22 मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।

Leave a Reply

Next Post

शहरवासियों से बोले सीएम यादव, घर-घर दीप जलाकर हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक परंपरा को समृद्ध करें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 23 फरवरी 2024। अच्छे काम की जब शुरुआत की जाती है तो लोग अपने आप जुड़ते चले जाते हैं। हमारी संस्कृति में दीप प्रज्ज्वलन करने की विशेष परंपरा है। दीप ज्योति हमें परमात्मा से जोड़ती है। हमारे देश में हर काम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें