सैन्य कमांडर कॉन्फ्रेंस में भारत-चीन संबंधों पर तैयार होगी कार्ययोजना, अधिकारी बना रहे नई रणनीति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 नवंबर 2022। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच सेना के शीर्ष अधिकारी भारत-चीन के सामयिक संबंधों पर नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। दिल्ली में सोमवार से शुरु होने वाली पांच दिवसीय सैन्य कमांडर कॉन्फ्रेंस में इसकी कार्ययोजना तय की जाएगी। साथ ही सुरक्षा परिप्रेक्ष्य में तकनीक की बढ़ती चुनौतियों से निपटने का ब्लू प्रिंट भी तैयार किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 7 से 11 नवंबर तक सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के नेतृत्व में सभी कमानों के कमांडर, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर और डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा के विभिन्न आयाम पर मंथन करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। 

साथ ही थलसेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों के साथ अलग से बैठक करेंगे। साल में दो बार होने वाली यह कॉन्फ्रेंस प्रशासनिक-सामरिक नीति और रणनीति तय करने का उच्चस्तरीय मंच है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि सेना उत्पादन में आत्मनिर्भरता, मानव संसाधन व प्रशिक्षण संबंधी नए नीतिगत फैसले लिए जाएंगे। कॉन्फ्रेंस में सेना के तीनों अंगों के अधिकारियों की रूस-यूक्रेन युद्ध पर किए जा रहे अध्ययनों पर भी लंबे विमर्श की योजना है। पूर्वी लद्दाख के मौजूदा हालात के साथ समुद्र में चीन की हरकतों पर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

मेक-2 में सेना के 43 प्रोजेक्ट: 17 प्रोजेक्ट उद्योगों से मिले प्रस्तावों पर शुरू, 18 हजार करोड़ हो रहे खर्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 नवंबर 2022। भारतीय सेना मेक-2 के तहत 43 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 22 इस समय प्रोटोटाइप विकास के चरण में हैं। इन प्रोजेक्ट्स का 66 प्रतिशत यानी 27 हजार करोड़ में से 18 हजार […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत